Categorized | लखनऊ.

सऊदी अरब जाने वाले व्यक्तियों व हज/उमरा की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को वीजा प्राप्त करने के लिए पी0सी0सी0 कराने की छूट -चेयरमैन हज कमेटी

Posted on 07 June 2010 by admin

सऊदी अरब जाने वाले व्यक्तियों व हज/उमरा की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को वीजा प्राप्त करने के लिए अब पुलिस सत्यापन रिपोर्ट (पी0सी0सी0) कराये जाने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।

यह जानकारी अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य हज कमेटी श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा आज दी गई। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर सऊदी सरकार ने पी0सी0सी0 की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि सऊदी एम्बेसी द्वारा विर्कंग वीजा व हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होने पर भी वीजा उपलब्ध कराये जाने से पूर्व वर्तमान पुलिस सत्यापन रिपोर्ट कराया जाना अनिवार्य था, जिसकी बाध्यता अब समाप्त कर दी गई है।  इस सम्बन्ध में श्री सिद्दीकी ने भारत सरकार के विदेश मन्त्री को भी पत्र लिखा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in