Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने लखीमपुर-खारी के विधायक डा0 कौशल किशोर के निधन पर गहरा शोक जाताया

Posted on 05 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने लखीमपुर-खारी के विधायक डा0 कौशल किशोर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक सन्तप्त परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि डा0 कौशल किशोर समाजवादी पार्टी के आन्दोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। किसानों के हितों की आवाज उठाने में आगे रहते थे। उन्होने पिछड़ों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने में अथक प्रयास किए थे। वह जनपद लखीमपुर-खीरी के लोकप्रिय नेता थे। पार्टी की नीति कार्यक्रमों में उनकी अटूट आस्था थी। उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।

डा0 कौशल किशोर (70वर्ष) पिछले कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार रात्रि 12 बजे के लगभग उनका निधन हो गया। वे तीन बार लखीमपुर खीरी विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। लखीमपुर में उनके अन्तिम संस्कार में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव सम्मिलित हुए, उन्होने स्वर्गीय कौशल को श्रद्धाजंलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारीजनों को सान्त्वना दी। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय मे पार्टी का आधा झण्डा झुका दिया। कार्यालय में शोक सभा करके डा0 कौशल को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in