Categorized | लखनऊ.

लखनऊ प्राणि उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

Posted on 05 June 2010 by admin

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आज यहॉ लखनऊ प्राणि उद्यान परिसर में स्थित बारादरी परिक्षेत्र में स्पीक वल्र्ड लखनऊ के बच्चों व श्रीमती रेणु सिंह, निदेशक लखनऊ प्राणि उद्यान द्वारा 20 पौधे अशोक व वोगेनवेलिया के रोपित किये गये। स्पीक वल्र्ड लखनऊ द्वारा लखनऊ प्राणि उद्यान प्रशासन को 650 कागज के लिफाफे नि:शुल्क दिये गये तथा उनके द्वारा आम जनता को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जानकारी दी गई। श्रीमती रेणु सिंह द्वारा बच्चों एवं आम जनता को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में स्पीक वल्र्ड लखनऊ के बच्चे अक्षिता पन्त, निमिषा अस्थाना, ईरीशिका पंकज, फातिमा जुनेद, सोनाक्षी ग्रोवर, जागृति त्रिपाठी एवं विदूषी टण्डन द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के पत्रकार बन्धु तथा लखनऊ प्राणि उद्यान के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in