Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में महिला मुख्यमन्त्री के शासन में जिस प्रकार छ: माह में महिला को निर्वस्त्र करने की दूसरी घटना घटित हुई है शर्मनाक है

Posted on 05 June 2010 by admin

उ0प्र0 में महिला मुख्यमन्त्री के शासन में जिस प्रकार छ: माह में महिला को निर्वस्त्र करने की दूसरी घटना घटित हुई है शर्मनाक है। जनपद अलीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने की घटना प्रदेश की बसपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था और मुख्यमन्त्री द्वारा बहुजन समाज पार्टी से अपराधियों को पार्टी से बाहर करने के खोखले दावे की पुष्टि करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने उपरोक्त घटना की कड़ी निन्दा करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किये जाने एवं सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। डॉ0 जोशी ने कहा है कि महिला मुख्यमन्त्री के शासन में सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारियों द्वारा ही जिस प्रकार महिलाओं की सरेआम इज्जत तार-तार की जा रही है वह इस सरकार के माथे पर कलंक है। इससे यह साबित होता है कि बसपा के शासन में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।

डॉ0 जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने उ0प्र0 में महिलाओं के उत्पीड़न के सम्बन्ध में (वर्ष 2009-10) जो रिपोर्ट दी है उससे प्रदेश की बसपा सरकार को शर्म करना चाहिए। उन्होने कहा कि महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की जब पहली घटना हुई थी उसी समय यदि प्रभावी कार्यवाही की गई होती तो अब यह दूसरी घटना ही न होती। किन्तु बसपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट है तथा उन्हें संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in