Categorized | लखनऊ.

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने की घटना की कड़ी निन्दा की

Posted on 04 June 2010 by admin

जनपद अलीगढ़ में ब्लाक जवां के ग्राम सखौता में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री मूलचन्द बघेल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने की घटना प्रदेश की बसपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था और मुख्यमन्त्री द्वारा बहुजन समाज पार्टी से अपराधियों को पार्टी से बाहर करने के खोखले दावे की पुष्टि करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने उपरोक्त घटना की कड़ी निन्दा करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार किये जाने एवं सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। डॉ0 जोशी ने कहा है कि महिला मुख्यमन्त्री के शासन में सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारियों द्वारा ही जिस प्रकार महिलाओं की सरेआम इज्जत तार-तार की जा रही है वह इस सरकार के माथे पर कलंक है। इससे यह साबित होता है कि बसपा के शासन में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in