Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री मायावती सहित विभिन्न दलों के 13 नेता उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए निवरोध चुन लिए गए हैं

Posted on 03 June 2010 by admin

मुख्यमन्त्री मायावती सहित विभिन्न दलों के 13 नेता उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए निवरोध चुन लिए गए हैं। तेरह उम्मीदवारों का चयन होना था और इतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार दुबे ने तेरह प्रत्याशियों के निवरोध चुने जाने की घोषणा की।

चुने गए प्रत्याशियों में बसपा की सुश्री मायावती, ऋषिपाल, सतीश चन्द्र, राम लाल कुरील, सुबोध कुमार, मोहम्मद अतहर खां, वीरेन्द्र कुमार चौहान और लाल चन्द निषाद शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार यशवन्त सिंह, बलराम सिंह यादव और राम सुन्दर दास निषाद निर्वाचित घोषित किए गए जबकि भारतीय जनता पार्टी के हृदय नारायण दीक्षित और कांग्रेस के नसीब पठान भी विधान परिषद पहुंचेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in