Categorized | लखनऊ.

श्री नसीब पठान के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई

Posted on 03 June 2010 by admin

विधान परिषद के सम्पन्न हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री नसीब पठान के दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा कि श्री नसीब पठान के दुबारा विधान परिषद के लिए चुना जाना कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक विशेषकर मुस्लिम वर्ग और मुस्लिम लीडरशिप के प्रति जो दृष्टिकोण है वह परिलक्षित हुआ है। उन्होने कहा कि श्री पठान की विजय से पूरे प्रदेश में अच्छा सन्देश गया है और पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती है।

श्री त्रिपाठी ने कहाकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उम्मीद करती है कि श्री पठान अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निवर्हन करने में सफल होंगे और जनमानस की भावनाओं के अनुरूप विधानमण्डल के उच्च सदन में जनहित के मुद्दों को उठाकर समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान प्रदान करते रहेंगे।

श्री पठान के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, विधायक एवं शहर अध्यक्ष श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक श्री नेकचन्द पाण्डेय एवं श्री हरीश बाजपेई, प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, डा. आर.पी.त्रिपाठी श्री विजय सक्सेना, श्री जगदीश अवस्थी, श्री मदनमोहन शुक्ल, श्री सुनील वर्मा, श्री के.के.शुक्ला, सै. हसन अब्बास, श्री नदीम मजहर, श्री स्वराज कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in