Categorized | लखनऊ.

4612 विद्युत उपभोक्ताओं के यहॉ छापे 1739 मामलों में चोरी पकड़ी गई 8.44 करोड़ रूपये की विद्युत चोरी का आंकलन

Posted on 03 June 2010 by admin

विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पावर कारपोरेशन के प्रवर्तन दलों ने गत अप्रैल माह में 4612 उपभोक्ताओं के यहॉ छापे मारे तथा 1739 मामलों में विद्युत चोरी एवं अनियमितता के मामले पकड़े, जिसमें 8.44 करोड़ रूपये की विद्युत चोरी आंकलित की गई।

छापे के दौरान 72 लोग विद्युत चोरी के मामले में मौके पर ही गिरफ्तार किये गये, 682 मामलों में एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई तथा 1440 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये।

इस दौरान प्रवर्तन दलों द्वारा कुल 26.88 करोड़ रूपये का कुल राजस्व जमा कराया गया, जिसमें बकाया बिलों से 22.88 करोड़ रूपये, 1.80 करोड़ रूपये राजस्व निर्धारण से तथा 8.44 करोड़ रूपये शमन शुल्क से वसूली गई धनराशि शामिल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in