Categorized | लखनऊ.

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2011 के परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित

Posted on 02 June 2010 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के वर्ष 2011 की परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 20 अगस्त 2010 निर्धारित की गई है।

यह जानकारी सचिव श्रीमती प्रभा त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद ने आज यहॉ दी है। उन्होंने बताया है कि संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा परीक्षा शुल्क राजकोष में जमा करके, ट्रेजरी चालान की प्रति एवं अर्ह अभ्यर्थियों की सूची सभी संलग्नकों सहित 31 अगस्त, 2010 तक जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा किया जायेगा।

20 सितम्बर, 2010 तक रू0 50.00 (पचास रूपये) प्रति आवेदन पत्र की दर से देय विलम्ब शुल्क के साथ समस्त आवेदन पत्र संस्था के प्राचार्य द्वारा सभी संलग्नकों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा किया जायेगा।

श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार व्यक्तिगत परीक्षार्थी बिना विलम्ब शुल्क दिये 20 अगस्त, 2010 तक आवेदन पत्र पंजीकरण केन्द्र पर जमा करेगें। विलम्ब की दशा में रू0 100.00 (एक सौ रूपये) विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन पत्र पंजीकरण केन्द्र पर 6 सितम्बर, 2010 तक जमा होगें। पंजीकरण अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र सभी संलग्नक प्रपत्रों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 20 सितम्बर, 2010 तक जमा कर दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in