Categorized | लखनऊ.

डा0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति के चेक वितरित 88 छात्र/छात्राएं लाभान्वित

Posted on 02 June 2010 by admin

डा0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के बी0एड0 विशेष एवं डी0एड0 विशेष के कुल 88 छात्र/छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत चेकों का वितरण किया गया।

यह जानकारी डा0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री एस0के0श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत कुल 88 छात्र/छात्राओं को डा0 शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति एवं प्रमुख सचिव मुख्यमन्त्री श्री आर0पी0सिंह द्वारा चेक वितरित किये गये। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 21, अनुसूचित जाति के 23 छात्र/छात्राओं को समाज कल्याण विभाग द्वारा तथा पिछड़े वर्ग के 44 छात्र/छात्राओं को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई चेकों का वितरण किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in