Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सपा विधायक अनिल यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है

Posted on 02 June 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सपा विधायक अनिल यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री यादव एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने ईश्वर से मृतात्मा को शान्ति तथा परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अनिल यादव काफी मिलनसार और व्यवहारकुशल थे। उन्होंने श्री यादव के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री अनिल यादव वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व कुशल राजनेता थे।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश मन्त्री विधायक सुरेश श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मुख्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अनिल बाजपेयी, दिनेश दुबे, प्रत्युषमणि त्रिपाठी, गिरजा शंकर गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव ने भी श्री यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in