Categorized | झांसी

मायाबती के राज में झाँसी की कानून व्यवस्ता चोपट: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की हत्या

Posted on 01 June 2010 by admin

मायाबती जहा प्रदेश में कानून व्यवस्ता को सुधरने में और जनता को भय मुक्त शासन का भरोसा दिलाने की कोशिस कर रही है वही झाँसी में कानून व्यवस्ता चोपट होती नजर आरही है सोमबार की रात लगभग १०:३० बजे    मेडिकल कॉलेज के पास रहने वाले लखनऊ में तैनात  एक पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की रंजिश के चलते आज रात कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कोछाभांवर निवासी गोविन्द सिंह यादव पुत्र रामसेवक मेडिकल कॉलेज के पास अपना घर बनाकर रहने लगा था। कृष्णा भवन के नाम से बने इस मकान के निचले हिस्से में किराएदार रहते है और ऊपरी हिस्से में गोविन्द का परिवार। बताया गया कि गोविन्द का बड़ागाँव थाना क्षेत्र के ग्राम डिमरौनी में एक क्रशर है। उसके पास ही शिवाजी नगर में रहने वाले एक यादव परिवार का भी क्रशर है। प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों क्रशर संचालकों में आए दिन विवाद होता था और मामला पुलिस तक भी पहुँच जाता था। पिछले दिनों भी झगड़ा हुआ था और मामला थाने पहुँचा तो दोनों पक्षों में पंचायत के बाद राजीनामा करा दिया गया। आज रात लगभग पौने ग्यारह बजे गोविन्द व उसका परिवार घर में था। बिजली आ नहीं रही थी। इसी दौरान किसी ने घर के दरवाजे खटखटाए। गोविन्द के पुत्र शशांक ने आकर दरवाजे खोले तो सामने कुछ लोग हाथों में धारदार हथियार लेकर खड़े थे। शशांक ने उनके बारे में पूछा तो हथियार बन्द लोगों ने उसका मुंह दबा दिया और एक बाथरूम में उसे बन्द कर दिया। इसके बाद सभी मकान के ऊपरी हिस्से में चले गए और गोविन्द को पकड़ कर उस पर लगातार चाकु व अन्य धारदार हथियार के कई वार किए। इससे लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही एसपी सिटी जगदीश सिंह, सीओ सिटी दिनेश सिंह, नवाबाद व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गई। देर रात तक हत्यारों की तलाश की गई, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in