Categorized | लखनऊ.

श्री अनिल कुमार सिंह यादव के आकिस्मक निधन पर गहरा दु:ख जताया

Posted on 01 June 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने निधौलीकलां (एटा) के विधायक श्री अनिल कुमार सिंह यादव के आकिस्मक निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक सन्तप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  श्री यादव ने कहा कि श्री अनिल कुमार सिंह यादव पार्टी के निश्ठावान एवं समर्पित नेता थे। वह किसानों के सम्मानित एवं लोकप्रिय नेता थे। समाजवादी आन्दोलनों में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को गहरा सदमा लगा है। यह पार्टी की अपूरणीय क्षति है।

श्री अनिल कुमार सिंह यादव (55 वर्ष) का आज प्रात: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। श्री यादव सन् 1989, 2002 एवं 2007 में तीन बार विधायक चुने गये। उनके शोक में राज्य मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में पार्टी का झंण्डा आधा झुका दिया गया।

श्री अनिल कुमार सिंह यादव के निधन पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में राश्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह, सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व सांसद श्री ‘यामाचरण गुप्त, विधानसभा में मुख्य सचेतक श्री अम्बिका चौधरी, विधान परिशद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, विधायक श्री शाहिद मंजूर, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, एडवोकेट, श्री विजय सिंह यादव, श्री राजेश यादव आदि ने अपनी श्रद्धान्जली दी। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in