Categorized | लखनऊ

मुख्यमन्त्री ने समाज कल्याण मन्त्री की पुत्री को विवाह की हादिZक बधाई दी

Posted on 30 May 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने समाज कल्याण मन्त्री श्री इन्द्रजीत सरोज की पुत्री आयु0 ममता को विवाह की हादिZक बधाई दी हैं।

 मुख्यमन्त्री जी ने आज समाज कल्याण मन्त्री के आवास पर पहुंचकर श्री सरोज की बेटी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
 इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, भूतत्व एवं खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा तथा श्री इन्द्रजीत सरोज एवं उनके परिवार के सदस्यगण भी मौजूद थे।

 ज्ञातव्य है कि श्री सरोज की पुत्री का विवाह 31 मई, 2010 को है और उक्त तिथि को मुख्यमन्त्री जी को नई दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होना है। वर्तमान में चल रही मौसम की अनिश्चितता तथा अपनी लखनऊ वापसी के सम्भावित विलम्ब के मद्देनज़र मुख्यमन्त्री जी ने आज ही श्री सरोज के आवास पर पहुंच कर उनकी पुत्री को आशीर्वाद दिया।

 यह भी उल्लेखनीय है कि दिसम्बर, 2007 में सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर के पुत्र के विवाह में भी मुख्यमन्त्री जी अपनी व्यस्तता के कारण सम्मिलित नहीं हो सकी थीं। उन्होंने समारोह के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर नवविवाहित दम्पत्ति को अपना आशीर्वाद दिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in