Categorized | कानपुर

बंदर को नौकरी

Posted on 29 May 2010 by admin

यह खबर उन बेरोजगारों के लिए ख़ास मायने रखती है जिनके पास बंदर पले हो / उनका बंदर उन्हें दस हजार की नौकरी दिला सकता है लेकिन शर्त यह है कि बंदर काले मुंह वाला लंगूर होना चाहिए / कानपुर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने दस हजार मासिक पगार पर अपने यहाँ एक ऐसे बंदर को नौकरी दी है / इस बंदर को कुछ और नहीं लाल मुंह वाले बंदरो को परिसर के पास ना फटकने देता /

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के गेट पर लंगूर यूँ ही नहीं बैठा है यह अपनी ड्युटी पर है / इसे मामूली बंदर समझने कि भूल मत करना यह तो राज्य बीमा कर्मचारी निगम का कर्मचारी है / सुबह दस बजे इसका मालिक परिसर में लेकर आता है और खुद जाकर कही आराम फरमाता है लेकिन यह लंगूर कभी पेडो पर कभी दीवार पर तो कभी परिसर में घूमता है / चारो तरफ घूम घूम कर लाल मुंह वाले बंदरो को भगाता है / विभाग ने इसे लिखापढ़ी  में लाल मुंह वाले बंदरो को भगाने कि नौकरी दी है बदले में इसे बाकायदा हर महीने विभाग दस हजार वेतन देता /
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप निदेशक प्रकाश शर्मा ने बताया  विभाग पिछले कुछ सालो से लाल मुंह वाले बंदरो के आतंक से परेशान था / निगम ने कई बार इस समस्या से अपने उच्पधिकरियो को अवगत कराया था / जू प्रशासन से सलाह भी ली गयी / आखिर में किसी ने लंगूर रखने कि विभागीय अधिकारियो को सलाह दी / प्रस्ताव पास भी हुआ और विभाग ने लिखापढ़ी में दस हजार मासिक पर लंगूर को रख लिया / अधिकारी कहते है कि जब से यह ड्युटी पर आया है तब से लाल बंदरो का आतंक गायब है
है तो बंदर लेकिन उन पढ़े लिखे बेरोजगार नवजवानों से ज्याद नसीब वाला है जिनका दस हजार वेतन पाना सपना है लेकिन लंगूर कि किस्मत तो देखिये ना बाँस का प्रेशर ना काम का टेंशन और पुरे ठाठ , बदले में दस हजार रुपए पगार

रिपोर्ट - राजेश जायसवाल


–
Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in