Categorized | लखनऊ.

श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ राजकीय निर्माण एजेन्सी घोषित

Posted on 28 May 2010 by admin

सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ को राजकीय निर्माण एजेन्सी घोषित कर दिया गया है।

यह जानकारी संस्था के प्रबन्ध निदेशक श्री ओंकर यादव ने देते हुए बताया है कि संस्था के पास अनुभव, तकनीकी स्टाफ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर को दृष्टिगत रखते हुए मानकीकृत भवनों हेतु 5 करोड़ रुपये तथा गैर मानकीकृत भवनों हेतु 2.5 करोड़ रुपये तक की लागत की सीमा निर्धारित की गई है।  

श्री यादव ने बताया कि निर्माण एजेन्सी घोषित होने से संस्था को कार्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास प्रकट किया है कि संस्था गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य से अपनी पहचान बनायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in