Categorized | लखनऊ.

बुन्देलखण्ड में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण रैली स्थगित

Posted on 28 May 2010 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी, सांसद ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मई के अन्तिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित बुन्देलखण्ड के बान्दा जनपद में होने वाली प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह जी एवं अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी की रैली बुन्देलखण्ड में पड़ रही अत्यधिक गर्मी के कारण कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।

आज दिल्ली से डुमरियागंज विधानसभा के उपचुनाव में बस्ती जाते समय बान्दा सदर के विधायक एवं उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया चेयरमैन श्री विवेक कुमार सिंह से बातचीत के बाद श्री हाशमी ने दिल्ली बात की। इसके उपरान्त इस रैली को कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई। चूंकि लगातार 15दिनों से बान्दा, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, झांसी एवं उरई का तापमान लगभग 50डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास चल रहा है। लोगों का प्रात: 8बजे के बाद से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। जिसे मद्देनज़र रखते हुए बान्दा के विधायक श्री विवेक कुमार सिंह ने श्री हाशमी से अनुरोध किया कि कुछ समय लिए तापमान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी की प्रस्तावित चित्रकूट मण्डल के बान्दा जनपद में होने वाली रैली को 2सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी जाय, ताकि वहां गर्मी के कारण कोई हादसा न हो। इसलिए श्री हाशमी ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रस्तावित उपरोक्त रैली को आगे बढ़ा दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in