Categorized | लखनऊ.

बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) की लिखित परीक्षा के 9 केन्द्र संशोधित

Posted on 28 May 2010 by admin

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत लखनऊ, मण्डल के अन्तर्गत बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) के प्रशिक्षण हेतु आगामी 30 मई को अपरान्ह 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के 9 परीक्षा केन्द्रों को संशोधित कर दिया गया है।

यह जानकारी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मण्डल ने आज यहॉ दी है। उन्होंने बताया कि अब आई0टी0 कालेज में होने वाली लिखित परीक्षा रामाधीन गल्र्स डिग्री कालेज बाबूगंज में, कार्मल गल्र्स इण्टर कालेज महानगर की डी0आर0वी0 इण्टर कालेज संजयगांधीपुरम् में, तालीमगाह निस्वां इण्टर कालेज जगतनारायण रोड की अग्रसेन इण्टर कालेज चौक में, राजकीय फिजिकल हैन्डीकैप्ड इण्टर कालेज मोहान रोड की महात्मा ज्योतिफूले राजकीय इण्टर कालेज मोहान रोड में, लखनऊ कान्वेन्ट इण्टर कालेज रिंग रोड की शान्ति कान्वेन्ट इण्टर कालेज विकास नगर में, कैरियर कान्वेन्ट कालेज विकास नगर की राष्ट्र भारती इण्टर कालेज कल्याणपुर में, गॉधी विद्यालय इण्टर कालेज आलमबाग की जनता इण्टर कालेज आलमबाग में, सुशीला पब्लिक हायर सेकेण्ड्री स्कूल रामनगर ऐशबाग की सुशीला पब्लिक इण्टर कालेज शारदानगर रिश्म खण्ड में एवं एस0आई0 पब्लिक स्कूल रामनगर ऐशबाग की परीक्षा सुशीला पब्लिक इण्टर कालेज शारदानगर रिश्म खण्ड में होगी। समस्त अभ्यर्थियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने संशोधित परीक्षा केन्द्र पर समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in