Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस के जिला/शहर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

Posted on 28 May 2010 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस के हो रहे संगठनात्मक चुनाव के परिप्रेक्ष्य में आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के उ0प्र0 के निर्वाचन अधिकारी श्री पवन सिंह घटोवार, सांसद, उपनिर्वाचन अधिकारी श्री जगमोहन सिंह कांग एवं राष्ट्रीय सचिव श्री जयदेव जेना की उपस्थिति में प्रदेश के सभी जिला/शहर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय के तहत जिन बूथों पर महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों की भागीदारी नहीं है उन्हें विशेष रूप से समायोजित किया जायेगा। संगठन चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी एवं सभी वर्गों के लोगों को भागीदारी दिये जाने का निर्णय लिया गया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन चुनाव के परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार बूथ स्तरीय चुनाव 7जून से 21जून, ब्लाक स्तरीय चुनाव 23जून से 30जून एवं जिला स्तरीय चुनाव 2जुलाई से 7जुलाई तक सम्पन्न होंगे।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रकार ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों का चयन 1से2जून तक होगा तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम मण्डलवार क्रमश: प्रात: 10 बजे से एवं अपरान्ह 2बजे से- 3जून को वाराणसी एवं मिर्जापुर मण्डल का वाराणसी में, 4जून को गोरखपुर एवं आजमगढ़ मण्डल का गोरखपुर में, 5जून को देवीपाटन एवं बस्ती मण्डल का गोण्डा में संगठन चुनाव के एपीआरओ श्री सूरज खत्री की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इसी प्रकार दिनांक 3जून को लखनऊ एवं कानपुर मण्डल का लखनऊ में, 4जून को इलाहाबाद एवं फैजाबाद मण्डल का इलाहाबाद में तथा 5जून को झांसी एवं चित्रकूट मण्डल का झांसी में संगठन चुनाव के एपीआरओ श्रीमती निर्मला सामन्त की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। दिनांक 3जून को सहारनपुर एवं मेरठ मण्डल का मुजफ्फरनगर में, 4जून को मुरादाबाद एवं बरेली मण्डल का मुरादाबाद में तथा 5जून को अलीगढ़ एवं आगरा मण्डल के बी.आर.ओ. का प्रशिक्षण एपीआरओ श्री जगमोहन सिंह कांग की मौजूदगी में सम्पन्न होगा।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश भर से आये हुए जिला/शहर कांग्रेस निर्वाचन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के उ0प्र0 के चुनाव अधिकारी श्री पवन सिंह घटोवार ने बैठक में उठाये गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों एवं संगठन चुनाव से जुड़ी पूरी टीम ने बेहतर कार्य किया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 का यह चुनाव पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। उन्होने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी विकास में सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है उसी प्रकार संगठन चुनाव में सभी को पूरी भागीदारी दी जायेगी।

बैठक में मौजूद केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य एवं उपनिर्वाचन अधिकारी श्री जगमोहन सिंह कांग ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस चुनाव को रद्द भी किया जा सकता है।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री जयदेव जेना, पूर्व मन्त्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी,उ0प्र0 कांग्रेस श्री रामकृष्ण द्विवेदी, विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामन्त्री-संगठन प्रभारी श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने भी अपने-अपने सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in