Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश क्षतिपूरक वृक्षारोपण निधि प्रबन्ध एवं नियोजन प्राधिकरण का गठन

Posted on 28 May 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हुई मन्त्रिपरिषद की बैठक में उ0प्र0 क्षतिपूरक वृक्षारोपण निधि प्रबन्ध एवं नियोजन प्राधिकरण के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

मन्त्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश क्षतिपूरक वृक्षारोपण निधि प्रबन्ध एवं नियोजन प्राधिकरण का गठन सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के अन्तर्गत गठित किये जाने एवं सोसाईटी के संगम-ज्ञापन (मेमोरेन्डम आफ एसोसियेशन ) एवं नियमावली पर अनुमोदन प्राप्त किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

प्राधिकरण के अन्तर्गत गवर्निग बाडी गठित की जायेगी, जिसमें मुख्यमन्त्री, उत्तर प्रदेश -चेयर पर्सन, वन मन्त्री-वाईस चेयर पर्सन तथा वित्त मन्त्री, नियोजन मन्त्री, मुख्य सचिव, प्रमुख वन संरक्षक- सदस्य एवं प्रमुख सचिव वन- सदस्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव नियोजन तथा मुख्य वन्य जीवन प्रतिपालक सदस्य होंगे।

प्राधिकरण के अन्तर्गत संचालन समिति गठित की जायेगी, इस समिति के मुख्य सचिव-चेयर पर्सन, छ: सदस्य एवं सरकार द्वारा दो वर्ष के लिए नामित किये जाने वाले दो गैर सरकारी संगठन सदस्य पदेन तथा मुख्य वन संरक्षक, कैम्पा सदस्य सचिव होंगे। प्राधिकरण के अन्तर्गत एक छ: सदस्यीय कार्यकारी समिति भी गठित की जायेगी, जिसके चेयरपर्सन प्रमुख वन संरक्षक होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in