Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर अवैध वसूली और रंगदारी के संरक्षण का आरोप लगाया

Posted on 27 May 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर अवैध वसूली और रंगदारी के संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के ही एक अंग इंजीनियरों ने मंगलवार के दिन धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी जान बचाने की गुहार की। वहीं उद्योग बन्धु लखनऊ की बैठक में अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से रंगदारी वसूली के विरूद्ध शिकायत की। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज यहां कहा कि बसपा सरकार के तीन बरस भ्रष्टाचार और जोर जबर्दस्ती की वसूली में ही बीते हैं। आम जनता दहशत में है। इलाहाबाद में हुए इंजीनियरों के प्रदर्शन में कहा गया है कि 14,000 इंजीनियर आतंक के साये में काम कर रहे हैं। यही स्थिति कमोवेश प्रत्येक सरकारी विभागों की है।

श्री दीक्षित ने आरोप लगाया कि बसपा के वरिष्ठ नेतृत्व मण्डल की प्रति व्यक्ति आय में लाखों गुना इजाफा हुआ है। सत्तादल लगातार मुनाफा मार रहा है। आम जनता अवैध वसूली का निशाना है। आम आदमी की प्रति व्यक्ति आय घटी है। कृषि उत्पादन भी घटा है। औद्योगिक उत्पादन भी घटा है। मनुष्य जीवन सस्ता हुआ है। बाकी हर चीज महंगी हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी अतिशीघ्र सारे सवालों को लेकर जनआन्दोलन करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in