Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आगरा के उधन्नपुरा गांव में पुलिसिया कहर के लिये प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Posted on 26 May 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आगरा के उधन्नपुरा गांव में पुलिसिया कहर के लिये प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंकुश है। प्रदेश में घोर अराजकता है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस सीधे हत्याएं कर रही है। इस वर्ष राज्य में पुलिस हिरासत में अब तक 9 लोग मारे जा चुके हैं। आगरा की घटना अमानवीय है। बीते दिनों आगरा में पुलिसिया कहर की जो तस्वीर उभरी है, उसने प्रदेश में कानून का शासन न होने की पुष्टि की है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही ने आज आगरा जनपद के उधन्नपुरा गांव का दौरा किया। पीड़ितों से मिले और उन्हें सान्त्वना दी। उन्होंने पुलिस पिटाई से मारे गये श्रीचन्द तिवारी उर्फ छोटे के परिजनों को पार्टी की तरफ से पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिस द्वारा लूटपाट के शिकार बृजमोहन यादव को प्रदेश अध्यक्ष ने 25 हजार रूपये तथा कानूनी सहायता के लिये ग्रामीण पक्ष के अधिवक्ता श्याम सुन्दर पाराशर एडवोकेट को 25 हजार रूपये प्रदान किये। गांव की महिलाओं ने बिलखते हुए उन्हें बताया कि 17 मई की रात को पुलिस ने गांव में जमकर ताण्डव किया। 24 घरों के दरवाजे तोड़ दिये। घरों में जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ की। निर्दोषों को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने रायफल की बटों से 80 वषÊय हरिश्चन्द्र तिवारी और उनके छोटे भाई 65 वर्षीय श्रीचन्द्र तिवारी उर्फ छोटे को भी पीटा जिससे श्रीचन्द्र तिवारी उर्फ छोटे की मृत्यु हो गई। प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुए मकान खाली ही पड़े मिले। घरों में बुजुर्ग महिलाएं मिलीं। बुजुर्ग महिलाओं के लिए भी खाने-पीने का संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के निर्दोष पुरूषों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस बल अभी भी तैनात है।

श्री शाही ने कहा कि पुलिस का यह नंगनाच और ताण्डव आगरा के डी0आई0जी0 के नेतृत्व में हुआ है। उन्होंने डी0आई0जी0 को निलिम्बत करने और दोषी पुलिसजनों पर हत्या, हत्या के प्रयास, सम्पत्ति को लूटने सहित तमाम संगत धाराओं में मुकदमा लिखाने व फौरन गिरफ्तार किये जाने की मांग की। उन्होंने आगरा के विधि प्रकोष्ठ को निर्देशित किया है कि वह पीड़ितों के पक्ष में न्यायिक लड़ाई भी लड़े। उन्होंने घटना की न्यायायिक जांच की भी मांग की।  प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि आगरा में पीड़ितों की लड़ाई भाजपा लड़ेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in