Categorized | लखनऊ.

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानिक) सुल्तानपुर निलिम्बत मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने का आरोप

Posted on 26 May 2010 by admin

मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानिक), सुल्तानपुर श्री हरिकान्त मिश्र, को निलिम्बत कर दिया गया है।

यह जानकारी आयोग के संयुक्त आयुक्त श्री जे0पी0सिंह ने देते हुए बताया कि मतदाता सूची की एक प्रति प्रधान एवं उसकी दूसरी प्रति निकटतम प्रतिद्वन्दी को देना था। श्री मिश्र ने इसकी अवहेलना की। श्री मिश्र को निलिम्बत करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी के रूप में उपायुक्त सुधा वर्मा को जॉच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलम्बन अवधि में श्री मिश्र जिलाधिकारी सुल्तानपुर के कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in