Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस स्थापना के 125वें गौरवशाली वर्ष में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला

Posted on 26 May 2010 by admin

कांग्रेस स्थापना के 125वें गौरवशाली वर्ष में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में आगामी दिनांक 27मई, 2010 को प्रात: 10बजे से “कन्वेंशन सेंटर´´ निकट छत्रपति शाहू जी महराज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में “धर्मनिरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का योगदान´´ विषय पर एक विचार गोष्ठी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित की जा रही है। विचार गोष्ठी का उद्घाटन अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती मोहसिना किदवई करेंगीं तथा अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी करेंगीं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि विचार गोष्ठी में विशिष्ट वक्ताओं में केन्द्रीय मन्त्री श्री सलमान खुशिर्द, प्रख्यात इतिहासकार प्रो0 स्वराज बसु, गांधी दर्शन एवं स्मृति संस्थान की निदेशक डॉ0 सविता सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो0 आर.पी.सिंह होंगे। पूर्व मन्त्री डा0 अम्मार रिजवी इस कार्यक्रम के समन्वयक हैं। इस कार्यक्रम में कई जाने-माने बुद्धिजीवी भी शिरकत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in