Categorized | लखनऊ.

BJP प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की 18 मई से प्रारम्भ तूफानी यात्रा में भीषण गर्मी के बावजूद भारी भीड़

Posted on 25 May 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही की 18 मई से प्रारम्भ तूफानी यात्रा में भीषण गर्मी के बावजूद भारी भीड़ जुट रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने एक सप्ताह राज्य के लगभग एक तिहाई जिलों का दौरा किया है। स्थान-स्थान पर श्री शाही का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आज रात्रि रेल मार्ग से आगरा के लिये प्रस्थान करेंगे। कल 26 मई को प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आगरा जिले में पुरानी मण्डी, होटल ताज, श्रीराम काम्पलेक्स, कुण्डौल, डौकी, वाहिदपुर, फतेहाबाद, घिमिश्री, शमशाबाद, होटल अशोक, देवीराम तिराहा, प्रतापपुरा, राजा की मण्डी, सेंट जोंस चौराह, सूर सदन, भगवान टाकीज, खन्दारी चौराहा, सिकन्दरा तिराहा, मथुरा जनपद के टाउनशिप, धोली प्याऊ सहित अनेकों स्थानों पर स्वागत होगा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आगरा जिले के धाकरान एवं मथुरा जनपद के धोली प्याऊ में स्वागत सभाएं होंगी। प्रदेश अध्यक्ष मथुरा में द्वारिकाधीश, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी मन्दिर में दर्शन करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in