Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 15 वन प्रभागों में उच्च गुणवत्ता के पौधों का रोपण

Posted on 25 May 2010 by admin

प्रदेश में वनों पर बढ़ते जैविक दवाब, प्रकाष्ठ की मॉंग एवं पूर्ति में अन्तर को देखते हुए वन विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता की प्रजातियों यथा-शीशम एवं टीक के वृक्षारोपण कराये जा रहे हैं। यह योजना वर्ष 2008-09 से कार्यान्वित हो रही है।

वन विभाग की सूचना के अनुसार प्रदेश के मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, खीरी, रायबरेली, मिर्जापरु, सोनभद्र, श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत, बस्ती, सन्तकबीर नगर, तथा चन्दौली जनपदों के 15 प्रभागों में उच्च गुणवत्ता की प्रजातियों के वृक्ष लगाये जाने की प्रक्रिया चल रही है। वृक्षारोपण हेतु इन क्षेत्रों का चयन इस दृष्टि से किया गया है, कि यह जनपद औद्योगिक प्रजाति के वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in