Categorized | लखनऊ.

पारीछा तापीय विद्युत संयन्त्र की नवनिर्मित चिमनी के ढहने के लिए केन्द्र सरकार का उपक्रम नेशनल बिल्डिंग कान्स्ट्रक्शन कारपोरेशन जिम्मेदार

Posted on 24 May 2010 by admin

मुख्यमन्त्री के निर्देश पर ऊर्जा मन्त्री एवं ऊर्जा सचिव घटनास्थल के लिए रवाना  मुख्यमन्त्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज झांसी जनपद के पारीछा तापीय विद्युत संयन्त्र की नवनिर्मित चिमनी के ढह जाने के फलस्वरूप घायल हुए व्यक्तियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने ऊर्जा मन्त्री श्री रामवीर उपाध्याय और ऊर्जा सचिव नवनीत सहगल को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना होने और वहॉं पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने तथा राहत कार्या का प्रभावी संचालन सुनिधित् करने के निर्देश दिये।

मुख्यमन्त्री ने चिमनी ढहने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए कहा कि चिमनी निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था केन्द्र सरकार का उपक्रम नेशनल बिल्डिंग कान्स्ट्रक्शन कारपोरेशन के कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसी कारण चिमनी गिर गई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चिमनी की निर्माण के लिए जिम्मेदार कार्यदायी संस्था केन्द्र सरकार के उपक्रम नेशनल बिल्डिंग्स कान्स्ट्रक्शन कारपोरेशन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु भारत सरकार को पत्र लिखा जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से इस पावर प्लान्ट के उच्चीकरण तथा विस्तारीकरण का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसका असर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चिमनी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने तथा डिफेक्टिव कान्स्ट्रक्शन के सम्बन्ध में पूर्व में भी केन्द्र सरकार के उपक्रम नेशनल बििल्डंग कान्स्ट्रक्शन कारपोरेशन को सचेत किया गया था।

ज्ञातव्य है कि पारीछा ताप विद्युत संयन्त्र की चिमनी का निर्माण कार्य भारत सरकार के उपक्रम नेशनल बििल्डंग कान्स्ट्रक्शन कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा था। चिमनी का ढांचा लोहे का बना था, अत: उसको काटने के लिए गैस कटर की सहायता ली जा रही है तथा मलबा हटाने में एन0एच0आई0, बी0एच0ई0एल0 तथा नगर निगम की जे0सी0बी0 मशीने कार्य कर रही हैं।

झांसी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य शुरू करा दिया गया है। इस चिमनी के गिर जाने से कुछ लोग घायल हुए हैं जो खतरे के बाहर हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in