Categorized | लखनऊ.

श्री वीरेन्द्र भाटिया के निधन पर जताया गया गहरा शोक

Posted on 24 May 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता श्री वीरेन्द्र भाटिया के निधन पर गहरा शोक जताया है और पार्टी के लिए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होने कहा कि श्री भाटिया समाजवादी विचारधारा के लिए प्रतिबद्व एवं निश्ठावान नेता थे। एक प्रखर अधिवक्ता के रूप में उनका बहुत सम्मान था। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्ऱसंध के नेता के रूप में उन्होने छात्रों एवं नौजवानों के लिए संघर्ष किया था और कई बार जेल यातनाएं भी सही थी। समाजवादी पार्टी को उनकी कमी बहुत खलेगी।

श्री वीरेन्द्र भाटिया के आज पूर्वान्ह अपोलों अस्पताल, नई दिल्ली में निधन का समाचार मिलते ही यहां ‘शोक की लहर छा गई। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में पार्टी का झण्डा उनके सम्मान में आधा झुका दिया गया। उनके तमाम मित्र एवं प्रशंसक अधिवक्ता, पार्टी कार्यकर्ता तथा अन्य क्षेत्रों के तमाम प्रेतिश्थित जनो ने श्री भाटिया के निधन पर गहरा ‘शोक जताया है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी इस समाचार से स्तब्ध रह गए। श्री भाटिया समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।

स्व0 भाटिया ने अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा था। हाईकोर्ट में वकालत करते हुए उन्होने अपने तर्को एवं प्रतिभा से शीघ्र ही अपना विशिश्ठ स्थान बना लिया था। वे हाईकोर्ट में बार के अध्यक्ष तथा प्रदेश के महाधिवक्ता भी रहे थे।

स्व0 भाटिया का जन्म 22 अप्रैल,1947 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था। वे इधर काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के बावजूद वे पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। उनके शोक सन्तप्त परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती सरोज के अतिरिक्त बेटा गौरव भाटिया,एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट तथा एक बेटी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in