Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय सहारा के गोरखपुर संस्करण के उप समाचार सम्पादक श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमन्त्री दु:खी

Posted on 22 May 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा के गोरखपुर संस्करण के उप समाचार सम्पादक श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

शोक सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा कि श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारिता जगत को हुई क्षति की भरपाई कठिन है। उन्होंने स्वर्गीय प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के शोक सन्तप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

ज्ञातव्य है कि श्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का कल 21 मई को महाराजगंज के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in