Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री ने मैंगलोर में हुई विमान दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 22 May 2010 by admin

मुख्यमन्त्री द्वारा दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज प्रात: मैंगलोर (कर्नाटक) के बाज्पे स्थित हवाई अड्डे पर हुई विमान दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमन्त्री ने इस विमान दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना करते हुए शोक सन्तप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

ज्ञातव्य है कि मैंगलोर एयरपोर्ट पर आज प्रात: एयर इण्डिया का विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार अधिकांश लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और कुछ लोग घायल हो गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in