Categorized | लखनऊ.

स्व0 राजीव गांधी जी के 19वें बलिदान दिवस पर कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पुष्पांजलि सभा एवं सर्वधर्मपाठ का आयोजन

Posted on 21 May 2010 by admin

भारतरत्न-पूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 राजीव गांधी जी के 19वें बलिदान दिवस पर आज प्रात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कालीदास मार्ग स्थित चौराहे पर राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरान्त कालीदास मार्ग पर स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर पूर्वान्ह कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी एवं शहर अध्यक्ष-विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर मीडिया चेयरमैन-विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्रीमती रोशन हक, श्री विजय सक्सेना, श्री विजय बहादुर सिंह, सै. हसन अब्बास, श्री के.के.शुक्ला, श्री रामपाल शर्मा, श्री प्रदीप गौड़, श्री राम स्वरूप वर्मा, श्री अनूप श्रीवास्तव श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री रामगोपाल सिंह, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री माता प्रसाद नेता, श्री धर्मेन्द्र पाठक, श्री योगेन्द्र सिंह नेगी, श्री अवधेश यादव, श्री ओम प्रकाश पाल, श्री राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, श्रीमती बबिता सिंह, श्री सलीम सिद्दीकी, श्रीमती शोभनी श्रीवास्तव, श्रीमती शिवा शुक्ला, श्री एफ.एस.चर्चिल आदि तमाम कांग्रेसजनों ने भी स्व0 राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पुष्पांजलि सभा एवं सर्वधर्मपाठ का आयोजन पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर गीता पाठ, कुरान पाठ एवं गुरू ग्रन्थ साहब पाठ प्रसिद्ध धर्मगुरूओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्व0 गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

इस मौके पर कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि बहुत ही कम समय में राजीव जी ने देश को विश्व का सिरमौर बनाने का कार्य किया था। उन्होने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का नारा बुलन्द किया था और उन्होने भारत को विकसित देश बनने का सपना देखा था। राजीव जी ने देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने के लिए कम्प्यूटर और संचार क्रान्ति का आगाज किया। उन्होने कहा कि राजीव जी ने एक ओर जहां देश के युवाओं को 18वर्ष में मताधिकार देकर देश के विकास में युवाओं की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया वहीं पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर समाज के अन्तिम छोर तक विकास को पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका अदा की थी। श्री तिवारी ने कहा कि राजीव जी युग दृष्टा थे। उन्होने कहा कि हम सभी कांग्रेसजनों को आज के दिन राजीव जी के सपनों के अनुरूप भारत को बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने राजीव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी विश्व शान्ति के अग्रदूत थे। उन्होने पूरे विश्व में उन्होने देश का गौरव बढ़ाया था। उनके द्वारा विकास की जो नींव रखी गई उसी से आज हमारा देश विकास की ओर अग्रसर है। राजीव जी के बताये रास्ते पर चलकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

पुष्पांजलि सभा में पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव, पूर्व राज्यपाल श्री माता प्रसाद, पूर्व मन्त्री श्रीमती स्वरूप कुमारी बख्शी एवं श्रीमती बेगम हामिदाहबीबुल्लाह, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मन्त्री श्री राजबहादुर, पूर्व सांसद डा0 सन्तोष सिंह, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री रमेश श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री मारूफ खां, चौ0 अखिलेश सिंह, श्री गिरिजाशंकर अवस्थी, डा0 लालती देवी, श्री प्यारे लाल गौतम, श्री जगदीश अवस्थी, श्रीमती शैल सिंह, श्री आर.पी.सिंह, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां शान, जिला उपाध्यक्ष श्री मेंहदी हसन, श्री अक्षयवर शुक्ल, अरूण शुक्ल, श्रीमती सुशीला शर्मा, नदीम मजहर, ओम प्रकाश पाल, वीरेन्द्र पाल सिंह, दिवाकर शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अयूब सिद्दीकी, शाहकार जैदी, आशुतोष मिश्रा, राज कुमार कश्यप, श्रीमती शिवा शुक्ला, राकेश कुमार जोशी सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in