Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा हजरतगंज क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार कार्य की समीक्षा

Posted on 21 May 2010 by admin

विभिन्न कार्यो के क्रियान्वयन हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन

मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता द्वारा आज ऐतिहासिक नगरी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार कराये जाने वाले विभिन्न कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उन्होंने इस सम्बन्ध में मण्डलायुक्तए लखनऊ की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर विभिन्न कार्यो को कराये जाने के निर्दे दिए।

एनेक्सी सभाकक्ष में मुख्य सचिव के समक्ष आर्कीटेक्ट द्वारा हजरतंगज के सौन्दर्यीकरण के कार्यो के प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा हजरतगंज के मौलिक सौन्दर्य को बनाये रखने के लिए भवनों की छतों में लगी विषालकाय होर्डिंग हटाकर उनकी जगह एकरूपता वाली सुन्दर साइनबोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी भवनों को एक समान रंग में पुताई कराने का निर्णय लिया गया। इस कार्य में हजरतगंज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों का भी सहयोग लेने को कहा गया।

बैठक में हजरतगंज में रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने, खोमचे लगाने वालों तथा दुकानदारों को अपने पास साफ-सफाई रखने के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही केबिल डक्ट का निर्माण कर सभी केबलों को अन्डरग्राउण्ड करने को कहा गया। हजरतगंज मार्केट क्षेत्र में ग्रीन स्पेस बढ़ाने के साथ जगह-जगह पर बैठने हेतु बैंच लगाने को भी कहा गया।

बैठक में प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री आलोक रंजन, सचिव मुख्यमन्त्री श्री नवनीत सहगल, सचिव पर्यटन श्री अवनीष अवस्थी, मण्डलायुक्त लखनऊ श्री प्रशान्त त्रिवेदी, उपाध्यक्ष एल0डी0ए0 श्री मुकेष मेश्राम, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अनिल सागर, हजरतगंज वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in