Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री के निर्देश पर इलाहाबाद जनपद की सोरांव तथा उन्नाव की हसनगंज तहसील में आये आंधी-तूफान से मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Posted on 20 May 2010 by admin

घायलों के नि:शुल्क इलाज के निर्देश

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर आज सुबह इलाहाबाद की सोरांव तहसील के आठ गांवों-मसनी, सराय चन्द्रभानु, काशीपुर, उस्मानपुर, सेवईथ, पुराना फाफामऊ, सरायदीना तथा यूसुफपुर में आयी तेज आंधी और तूफान से मरने वाले 11 लोगों में से 10 मृतकों के परिजनों को आज ही एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। एक मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।

मुख्यमन्त्री ने इस दैवी आपदा में घायल होने वाले 15 लोगों के नि:शुल्क इलाज करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने उन्नाव जनपद के हसनगंज तहसील के तीन गांवों-दरिहट, मिर्जापुर तथा मदनखेड़ा में आंधी-तूफान से मरने वाले चार लोगों के आश्रितों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये। निर्देशों के अनुपालन में मृतक आश्रितों को धनराशि का वितरण कर दिया गया है।

मुख्यमन्त्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए इस दैवी आपदा में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमन्त्री ने प्रभावित गांवों का भ्रमण करके क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कर आपदा राहत निधि से क्षतिपूर्ति वितरित करने के भी निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही आंधी-तूफान से बचाव एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि दैवी आपदा की स्थिति आने पर जिले के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचें और प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in