Categorized | राज्य

राम मन्दिर निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश समेत केन्द्र में पार्टी की सरकार का गठन जरूरी - शाही

Posted on 20 May 2010 by admin

लखनऊ- अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के प्रति अपनी संकल्पबद्धता को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि इसके लिए उत्तर प्रदेश समेत केन्द्र में पार्टी की सरकार का गठन जरूरी है।

शाही ने अपने पहले संववादाता सम्मेलन में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, भगवान राम देश के करोड़ों लोगों की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र हैं और भाजपा अयोध्या में उनके जन्म स्थान पर भव्य मन्दिर के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। यह दावा करते हुए कि जिस दिन उत्तर प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बन जायेगी, उस दिन राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ हो जायेगा, शाही ने कहा, ऐसा होने के लिए जरूरी है कि भाजपा उप्र में मजबूत हो, क्योंकि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा, तभी केन्द्र में भी भाजपा की सरकार बनेगी

बुधवार को शाही के स्वागत समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी के इस ऐलान पर कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने पर मायावती की मूर्तियों की जगह भगवान श्रीराम की मूर्तियां लगा दी जायेगी, शाही ने कहा कि भाजपा देश के कानून और संविधान का सम्मान करती है और जो भी किया जायेगा इसी दायरे में किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in