Categorized | लखनऊ.

डिस्कवरी चैनल द्वारा श्रृंखला लाइफ प्रस्तुत

Posted on 20 May 2010 by admin

लखनऊ- हमारी दुनिया में 3 करोड़ से ज्यादा जीवों और पौधों की प्रजातियां हैं और ये सभी जिन्दा रहने के लिए अलग-अलग तरह से संघर्ष करती है। डिस्कवरी चैनल एक नई और कमाल की श्रृंखला लाइफ प्रस्तुत कर रहा है जिसमें उन बेहद भव्य, विचित्र और आकर्षण व्यावहारों को दिखाया जाएगा।

लाइफ नामक इस श्रृंखला को 3000 से ज्यादा दिनों तक हर महाद्वीप और पर्यावरण में फिल्माया गया और ये जीवन का एक ऐसा रूप है जिसे पहले कभी किसी ने नहीं देखा होगा। डिस्कवरी चैनल पर विशिष्ट श्रृंखला लाइफ 24 मई से प्रसारित हो रहा है। विशिष्ट श्रृंखला लाइफ के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी में चेनल के वाइस प्रैसिडैन्ट मैनेजर राजीव बख्शी मौजूद थे। उन्होने कहा डिस्कवरी चैनल शिक्षा व ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजनात्मक चैनल है और यह चैनल तीन भाशाओं मे आता है। हिन्दी, अंग्रेजी और तमिल। तथ्य कथा से ज्यादा मनोरंजक होता है, इस बात की पुष्टि लाइफ धारावाहिक की गई है। लाइफ श्रृंखला कैमरे पर दर्ज कुछ बेहद अविश्वसनीय दास्तानों को दर्शको के सामने ला रही है और उन पुरूषो और महिलाओं की कोशिशों को सुर्खरू करती है जिन्होंने एक बेहतरीन शॉट पाने के लिए कई दिन, हफ्तों और महीनों तक बड़े धीरज से इन्तजार किया। टेलीविजन पर चरम अनुभव पाने के लिए तैयार हो जाइयें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in