Categorized | राज्य

हज यात्रियों के चयन हेतु लाटरी कल

Posted on 19 May 2010 by admin

प्रदेश से जायेंगे 26180 खुशनसीब ,  55718 प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के विशेष कार्याधिकारी डा0 एम0ए0ए0खान ने बताया कि वर्ष 2010 में हज पर जने वाले यात्रियों के चयन हेतु कल 20 मई को चेयरमैन उ0प्र0 राज्य हज समिति एवं काबीना मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अध्यक्षता में लाटरी (कुरा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह लाटरी गन्ना संस्थान के सभागार में अपरान्ह 3.00 बजे शुरू होगी। जिसमें प्रदेश के सभी आवेदकों को आमन्त्रित किया गया है।

श्री खान ने बताया कि सेन्ट्रल हज कमेटी द्वारा प्रदेश के 26180 हज यात्रियों के लिए कोटा निर्धारित कर दिया गया है। हज 2010 हेतु कुल 55718 प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किये गये हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को पासपोर्ट फार्म जमा करने की सुविधा राज्य हज समिति परिसर में उपलब्ध है अभी तक लगभग 8500 पासपोर्ट हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in