Categorized | राज्य

शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में नौंवी यात्रा में लगभग अट्ठारह विधानसभाओं में व्यापक जनजागरण किया

Posted on 19 May 2010 by admin

लखनऊ -  कांग्रेस पार्टी की 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलायी जाने वाली दस कांग्रेस यात्राओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने के उपरान्त विभिन्न तिथियों में कांग्रेस शुरू हुईं, जिसमें से नौंवी कांग्रेस यात्रा का नेतृत्व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा द्वारा किया गया। श्री शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में चलने वाली नौंवी यात्रा को सोनभद्र से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी द्वारा झण्डी दिखाकर शुरू की गई थी।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद उर्फी ने बताया कि उपरोक्त कांग्रेस यात्रा श्री शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में सोनभद्र, मिर्जापुर एवं इलाहाबाद जनपद में लगभग अट्ठारह विधानसभाओं में व्यापक जनजागरण किया। कांग्रेस यात्रा का जगह-जगह जनता का भारी जनसमर्थन मिला।

श्री उर्फी ने बताया कि कांग्रेस यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर जनता के मिले जनसमर्थन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस यात्रा अपने उद्देश्यों को पाने में सफल रही।

उन्होने बताया कि उपरोक्त कांग्रेस के यात्रा के तीनों जनपदों में यात्रा  से सम्बन्धित विस्तृत रिपोर्ट कल दिनांक 18मई को मा0 राहुल गांधी जी के मिर्जापुर(अहरौरा) में आयोजित जनसभा के दौरान श्री शेखर बहुगुणा द्वारा राहुल जी को सौंपी गई।

श्री उर्फी ने बताया कि उपरोक्त कांग्रेस यात्रा आगामी 20मई से 24मई तक इलाहाबाद जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in