Categorized | राज्य

एकलव्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक में एक जाति एवं वर्ग विशेष के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया

Posted on 19 May 2010 by admin

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 1 एवं 2 के लिए स्वीकृत, एकलव्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हमको फिर छुट्टी शीर्षक पुस्तक में एक जाति एवं वर्ग विशेष के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है और इसी पुस्तक की एक मुश्त भारी खरीद के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाना अतिनिन्दनीय है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उक्त पुस्तक में भोला किसान-बनिया शैतान शीर्षक कविता से मासूम बच्चों के कोमल मस्तिष्क में एक जाति और वर्ग विशेष के प्रति नफरत भरना अत्यन्त घृणित कार्य है और इसे कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता।

डॉ0 जोशी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी शुरू से ही समाज में कुछ जातियों के विरूद्ध नफरत फैलाकर घृणित वातावरण पैदा करने की कोशिश की जाती रही है। लाखों की संख्या में आपत्तिजनक बाल साहित्य को क्रय कर बिना प्रकाशित सामग्री को देखे ही प्रदेश के सभी जिलों में इसे प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने हेतु दिया जा रहा है, जिससे समाज के एक जाति एवं वर्ग विशेष की भावनाओं को ठेस लगी है। एकलव्य प्रकाशन सम्भवत: बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा हुआ है तभी उसे लाभािन्वत करने की नीयत से ऐसा निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। जातीय विद्वेष को बढ़ाकर समाज को तोड़ने की बहुजन समाज पार्टी की नीति जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

डॉ0 जोशी ने मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत क्रय की गई उपरोक्त पुस्तक की खरीद तत्काल रोकी जाय तथा सोची समझी रणनीति के तहत समाज के एक विशेष जाति के प्रति समाज में जहर घोलने के प्रयास के दोषी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in