Categorized | लखनऊ.

जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Posted on 18 May 2010 by admin

लखनऊ- जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, महानगर अध्यक्षों एवं समस्त प्रकोश्ठों के प्रमुख पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राश्ट्रीय महासचिव जावेद रजा जी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाश पाठक ने किया। बैठक में लगभग 40 जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक मे निर्धारित कार्यवृत्त पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया ने कहा कि इस समय प्रदेश में किसानों की हालत अत्यन्त खराब हो गई क्योंकि किसानों को खाद, बीज, पानी, की किल्लत सहना पड़ रहा है और दूसरी ओर किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता। इस समय गेहूं की खरीद में भारी घपला हो रहा है। गेहूं क्रय-केन्द्र पर बिचौलियों का बोल-बाला है। कहीं पर बोरा न होने की बात कर्मचारी करते है तो कही पर कर्मचारी नदारद रहते है और क्रय केन्द्र पर ताला लटका रहता है। यही हाल गन्ना एवं आलू किसानों का भी है। गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो पा रहा है जिससे किसानों में रोश व्याप्त है। उन्होंने आगे कहा कि बुन्देलखण्ड सहित पूरे प्रदेश मे बिजली और पानी की समस्या अत्यन्त गम्भीर है और पीने के लिये पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। बिजली की समस्या बदतर है। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होनें जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर जिलो-जिलों में कार्यक्रम चलाने हेतु कार्यकर्ताओं का आवाहन किया और कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की जनविरोधी नितियों तथा जनता के दैनिक उपयोग की वस्तुओं मे हुई बेतहाशा वृद्धि से उत्पन्न हुई मंहगाई के खिलाफ पार्टी जन जागरण अभियान चलाएगी। अनूप पटेल, देवेन्द्र त्यागी, अमरीश कुमार गुप्ता, रामानुज शर्मा, डा0 वीरेन्द्र सिंह निरंजन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in