Categorized | लखनऊ.

गेहूं खरीद वर्ष 2010-11अब तक 1471101 मी0टन गेहूं क्रय किया गया

Posted on 18 May 2010 by admin

लखनऊ-    उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद वर्ष 2010-11 के तहत अब तक कुल 1471101 मी0टन गेहूं का क्रय किया गया तथा आज कुल 36051 मी0टन गेहूं क्रय किया गया।

खाद्य नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा आज कुल 18376 मी0टन गेहूं क्रय किया गया। इसी प्रकार पी0सी0एफ0 द्वारा 6855 मी0टन, यू0पी0एग्रो द्वारा 2625 मी0टन, यू0पी0एस0एस0 द्वारा 3594 मी0टन,  आवश्यक वस्तु निगम द्वारा 2902 मी0टन, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 674 मी0टन तथा नैफेड द्वारा 1025 मी0टन गेहूं क्रय किया गया है।

खाद्य नियन्त्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 4444 गेहूं क्रय केन्द्र खोले गये हैं, जिनमें 634 खाद्य निगम द्वारा, 2255 पी0सी0एफ0 द्वारा, 299 यू0पी0एग्रो द्वारा, 681 यू0पी0एस0एस0 द्वारा, 207 आ0व0निगम द्वारा, 92 कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा, 233 नैफेड द्वारा तथा 43 क्रय केन्द्र भारतीय खाद्य निगम द्वारा खोले गये हैं।
कृषकों को अब तक कुल 1597.278 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है तथा इतनी ही धनराशि देय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in