Categorized | लखनऊ.

अमौसी एयरपोर्ट आगमन पर श्रीमती सोनिया गांधी का स्वागत

Posted on 17 May 2010 by admin

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के अपने रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे के तहत उनके नई दिल्ली से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेसजनों द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी को अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉं0 रीता बहुगुणा जोशी श्री राहुल गांधी जी की जनसभा के लिए 3 दिनों से मिर्जापुर में हैं और आस-पास के जिलों का दौरा कर रही हैं।

श्रीमती सोनिया गांधी का स्वागत करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसनेताओं में सर्वश्री पूर्व मन्त्री बेगम हामिदा हबीबुल्ला, रणजीत सिंह जूदेव, श्रीमती स्वरूप कुमारी बक्शी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर शुक्ला-विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री सिराजवली खान, श्री सतीश अजमानी-पूर्व विधायक, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री श्री दलजीत सिंह, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री राजीव बक्शी, प्रदेश प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, सुश्री आराधना मिश्रा, श्री विजय प्रताप सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री आर.एस. वर्मा, श्री सत्यदेव सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री शशिकान्त तिवारी, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री वीरेन्द्र सिंह गुड्डू, श्री मनोज श्रीवास्तव, कैप्टन एस.जे.एस. मक्कड़, श्री अनिल द्विवेदी, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री रनजीत सिंह, श्री मेंहदी हसन, श्री के.के. शुक्ला, श्री अबूबक्र, श्री डी.एस. तिवारी आदि सम्मिलित थे।

इस मौके पर श्री के.एल. शर्मा, श्री मनोज मट्टू सहित रायबरेली के कई वरिष्ठ कांग्रेसनेता भी स्वागत हेतु उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in