Categorized | लखनऊ.

16 मई को परशुराम जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी

Posted on 15 May 2010 by admin

समाजवादी ब्राम्हण सभा की ओर से 16 मई को परशुराम जयन्ती समारोहपूर्वक  मनाई जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव होगें। इसके अतिरिक्त परशुराम जयन्ती समारोह में समाजवादी पार्टी के श्री बृजभूषण तिवारी (सॉसद) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री माता प्रसाद पाण्डेय (पूर्व विधान सभा अध्यक्ष) तथा डा0 अशोक बाजपेयी (पूर्व मन्त्री), राष्ट्रीय महासचिव विशिष्ट अतिथि होगें।

इस अवसर पर भारी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेगें। इससे पूर्व समारोह में सैकड़ों कारों के काफिले के साथ ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि पहुंचेगें। हुसैनगंज (महाराणा प्रताप चौराहा) से श्री विजय तिवारी के नेतृत्व में प्रात: 9Û00 बजे यात्रा शुरू होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in