Categorized | लखनऊ.

भा.ज.पा.के प्रदेश अध्यक्ष17 मई को लखनऊ आयेंगे

Posted on 14 May 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही 17 मई को लखनऊ मुख्यालय पर आयेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत का कार्यक्रम बनाया है। पार्टी मुख्यालय पर उनका स्वागत होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने सम्वाददाताओं को बताया कि श्री शाही प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद अपना दौरा पश्चिमी उ0प्र0 से प्रारम्भ करेंगे। 16 मई को गाजियाबाद इकाई ने 9.30 बजे उनका स्वागत कार्यक्रम बनाया है। इस अवसर पर विशाल सभा भी होगी। वे लगभग 11 बजे पिलखुआ और 11.40 व बजे हापुड़ व दोपहर 1 बजे गढ़ में भी स्वागत सभाओं को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 2 बजे गजरौला जे0पी0 नगर में आयोजित स्वागत सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुरादाबाद में स्वागत सभा होगी। वे सायं 5 बजे रामपुर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत का वृहद कार्यक्रम बनाया है। वे 6.30 बजे बरेली महानगर की स्वागत सभा में उपस्थित होंगे।

श्री दीक्षित ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के धुर कोने से शुरू नये प्रदेश अध्यक्ष श्री शाही अपने तूफानी दौरे में 17 मई को फरीदपुर की स्वागत सभा में हिस्सा लेंगे। वे 11.30 बजे शाहजहांपुर में आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थित होंगे। जनसमूह को सम्बोधित करेंगे। वे 1 बजे मैगलगंज और दोपहर 2 बजे सीतापुर की विशाल सभा को सम्बोधित करेंगे। वे सीतापुर से सड़क मार्ग द्वारा 4 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। राजधानी में उनके स्वागत का बड़ा कार्यक्रम बनाया गया है। श्री शाही का दो दिवसीय तूफानी दौरा सड़क मार्ग से ही बनाया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in