Categorized | लखनऊ.

राहुल जी पर टिप्पणी करना गांव और गरीबों का अपमान

Posted on 14 May 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह टिप्पणी करना कि `गांवों में राहुल जी जाते हैं पिकनिक मनाने´। यह सिर्फ ओछी मानसिकता का प्रतीक है और प्रदेश अध्यक्ष की गरिमा के विरूद्ध है। राहुल जी पर इस प्रकार की टिप्पणी करना गांव और गरीबों का अपमान है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा आज यहां जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन गडकरी द्वारा राहुल जी के गरीब प्रेम को लेकर सकारात्मक टिप्पणी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान साबित करता है कि भाजपा में अन्तर्विरोध किस सीमा तक व्याप्त है।

देश तथा प्रदेश में पूरी तरह टूट चुकी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को सर्वप्रथम इस बात पर प्राथमिकता देनी चाहिए कि उ0प्र0 में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य तथा रोजगार की जो विकट समस्या है उसके लिए संघर्ष करने की योजना बनाते तथा इस बात पर ध्यान देते कि किस तरह टूट चुकी तथा पस्त हेा चुकी भाजपा को संगठित कर उसे मजबूती प्रदान करें। ऐसा न करके देश में राहुल जी और कांग्रेस पार्टी को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से घबराकर प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, उससे साबित होता है कि वह बसपा मुखिया से प्रेरित हैं।

उ0प्र0 ही नहीं बल्कि पूरा भारतवर्ष गांवों का देश है और गरीबी की रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले सर्वाधिक लोग गांवों में निवास करते हैं। उनके बीच जाकर उनके दु:ख-दर्द को सुनना और उसमें भागीदार होना, राहुल जी का स्वाभाविक स्वभाव है। अच्छा होता कि जिस तरह से भाजपा तथा उसके अनुषांगिक संगठन विभिन्न आरोपों में घिरते जा रहे हैं और उनका वास्तविक चरित्र जनता के सामने आ रहा है, उसे ठीक करने की बजाय बेबुनियाद टिप्पणियां करना भाजपा के लिए ही खतरनाक साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in