Categorized | राज्य

पार्टी के जनाधार को और ज्यादा बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी की इमेज को भी जनता की आशा के अनुरूप बनायें : सुश्री मायावती

Posted on 13 May 2010 by admin

22 मई, 2010 से कांग्रेस के नेतृत्व वाली केन्द्र की सरकार के उ.प्र. के साथ सौतेले रवैये व महंगाई के खिलाफ राज्य-व्यापी जनहित आन्दोलन को सफल बनायें : सुश्री मायावती जी की अपील

लखनऊ - बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेष की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी के निर्देश पर राज्य के वरिष्ठ व ज़िम्मेदार पार्टी पदाधिकारियों की आज यहां पार्टी के प्रदेष कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुयी, जो लगभग तीन घण्टे चली तथा इस बैठक में पार्टी के जनाधार को और ज्यादा बढ़ाने, संगठन को मज़बूत बनाने तथा 22 मई, 2010 से षुरू होने वाले राज्य-व्यापी जनहित आन्दोलन की तैयारी के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ व ज़िम्मेदार पदाधिकारी माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी से उनके निवास स्थान पर मिले और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के साथ-साथ पार्टी की इमेज को जनता की आषा के अनुरूप बनाने के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को पेश की तथा उनसे आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये। मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने कहाकि प्रदेश की बसपा सरकार यहां की जनता को अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त, भयमुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण देने के लिये कृत संकल्प है तथा इस सम्बंध में अपना प्रयास लगातार जारी रखेगी।

इस बैठक में सुश्री मायावती जी ने केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू.पी.ए. सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने तथा साथ ही केन्द्र द्वारा ग़लत आर्थिक नीति अपनाने के कारण देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ, केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार के एक वर्ष पूरा होने के दिन अर्थात् 22 मई, 2010 से षुरू होने वाले राज्य-व्यापी जनहित आन्दोलन की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा पार्टी के लोगों से इस जनहित आन्दोलन में पूरे तन, मन, धन से जुट कर इसे सफल बनाने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि 22 मई सन् 2010 से बी.एस.पी. इस राज्य-व्यापी जनहित आन्दोलन के तहत प्रदेश के सभी ज़िले की एक विधानसभा सीट पर धरना-प्रदर्षन करने जा रही है, ताकि कांग्रेस पार्टी का हाथ, ग़रीबों के साथ नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के साथ का भण्डाफोड़ करने के साथ ही उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सौतेले व पक्षपातपूर्ण रवैये के प्रति आम जनता को जागरूक बनाया जा सके। दिनांक 22 मई, 2010 से, प्रत्येक ज़िले के एक विधानसभा मुख्यालय पर एक दिन के ज़ोरदार धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद, हर ज़ोन में प्रत्येक बुधवार को एक विधान सभा क्षेत्र के मुख्यालय पर इसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जायेगा और इस प्रकार यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेष के सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में पूरा (कवर) होने तक लगातार जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in