Categorized | राज्य

सूर्य प्रताप शाही,राज्य भाजपा के नये अध्यक्ष मनोनीत

Posted on 12 May 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने वरिष्ठ नेता, पूर्व मन्त्री व अब तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सूर्य प्रताप शाही को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय पार्लियामेन्ट्री बोर्ड को धन्यवाद दिया है। श्री शाही का स्वागत करते हुए डॉ0 त्रिपाठी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी, लोकस्पर्शी होगी। उन्होंने शाही की कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दीं। नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने शाही की अध्यक्षता पर बधाई देते हुए कहा कि श्री शाही सुयोग्य कार्यकर्ता हैं। वे संगठन आन्दोलन विधायिका और सरकार सहित सभी क्षेत्रों के अनुभवी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को गति मिलेगी, पार्टी राज्य की राजनीति का विकल्प बनेगी।

श्री शाही आज दोपहर राज्य भाजपा के नये अध्यक्ष मनोनीत किए गये। 11 दिसम्बर 1952 में जन्मे श्री शाही 1985 में पहली दफा विधायक बने। वे 1991 में दोबारा विधायक निर्वाचित हुए व 1996 में भी विधायक हुए। वे 1976 में छात्र आन्दोलन, 1975 में रोड़वेज भाड़े के विरोध में, 1980 में भारतीय जनता पार्टी के सत्याग्रह में भाग लेने के कारण वाराणसी जिला कारागार तथा देवरिया जेल में बन्दी रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, देवरिया के 1970-71 में महामन्त्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 1972-73 में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वाराणसी संभाग संगठन के 1974-75 में मन्त्री तथा जनता युवा मोर्चा उ0प्र0 के 1977-78 एवं 1984-85 में कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी सदस्य रहे हैं। श्री शाही जून, 1991 से 6 दिसम्बर, 1992 तक गृह राज्यमन्त्री रहे। 27 अक्टूबर 1997 से 2002 तक आबकारी मन्त्री रहे। वे सन् 2005 से लगातार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

श्री शाही के अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महमन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश मन्त्री सुरेश श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह आदि सैकड़ों नेताओं ने किया है। लखनऊ महानगर की इकाई ने प्रदेश मुख्यालय पर खुशियां मनाई। मिठाई बाटी। ढोल बाजे के साथ उत्सवी माहौल था।

इस अवसर पर , हरीश दुबे, धर्मेन्द्र राय, दिनेश दुबे, प्रदीप भार्गव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव मिश्र, मुख्यालय सहप्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, कुं जितेन्द्र सिंह, मान सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, संजय शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, अमित पुरी, अभिजात मिश्रा, नीरज गुप्ता, प्रत्युषमणि त्रिपाठी, बलबीर सिंह दुआ, विनोद तिवारी, जितेन्द्र राजपूत, गुरू प्रसाद गुप्ता, सोमेशवर्द्धन सिंह, दिनेश तिवारी, नितिन भार्गव, अनूप बाजपेयी, मो0 रिजवान, माधुरी शुक्ला, राजेन्द्र सिंह राजू, भारत सिंह मौर्य, पी0एन0 श्रीवास्तव, अनिल बाजपेयी, उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in