Categorized | लखनऊ.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनाव तैयारी बैठक आयोजित

Posted on 12 May 2010 by admin

लखनऊ - डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में एक चुनाव तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद श्री जगदिम्बका पाल सहित बस्ती और देवीपाटन मण्डल के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि बैठक में डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिस तरह से हमने भाजपा के गढ़ में विगत विधानसभा के उपचुनाव में लखनऊ पश्चिम में विजय हासिल की, उसी इच्छाशक्ति के साथ हमें डुमरियागंज उपचुनाव जीतना है। बहुजन समाज पार्टी सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके येन-केन-प्रकारेण यह चुनाव जीतने का प्रयास करेगी लेकिन हमें अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से डटकर इनका मुकाबला करना है।

इस मौके पर सांसद श्री जगदिम्बका पाल ने कहा कि डुमरियांगज का चुनाव हमें इसलिए जीतना है ताकि पूरे प्रदेश में चल रही परिवर्तन की लहर एक आंधी में तब्दील हो सके और राहुल जी के 2012 के मिशन को कामयाबी मिल सके।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर दस बूथ को एक सेक्टर बनाकर विधानसभा क्षेत्र में 36सेक्टर बनाकर प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेसजन को बनाया जायेगा। श्री प्रभु दयाल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में समन्वयक के रूप में कार्य देखेंगे। इसी के साथ ही प्रमुख कांग्रेसजनों को यह निर्देश दिया गया है कि वह 15मई तक चुनाव क्षेत्र डुमरियागंज में पहुंचकर तन-मन और धन से कांग्रेस प्रत्याशी श्री अशोक सिंह को विजयी बनाने के लिए जुट जायें।

बैठक में मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री योगेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व विधायक श्री जगदीश चन्द्रा, श्री अमीर हैदर एडवोकेट, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, सहप्रवक्ता श्रीमती सुषमा सिंह, श्री अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह, श्री प्रभुदयाल श्रीवास, श्री सुदामा प्रसाद, श्री पुरूषोत्तम नारायण सिंह, श्री बसन्त चौधरी, श्री संजय जायसवाल, श्री मोहम्मद नाजिम खां, श्री अजय सिंह, श्री नलमणि, श्री मदन सिंह, श्री खालिद बिन अफजल, श्री अवधेश सिंह, श्री अरविन्द सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in