Categorized | लखनऊ.

बी.पी.अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ का दायित्व

Posted on 11 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी जी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की संस्तुति पर प्रमुख उद्योगपति श्री बी.पी.अग्रवाल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा है। डॉ0 जोशी ने श्री अग्रवाल से अपेक्षा की है कि वह प्रदेश में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रदेश आम व्यापारियों तक पहुंचाकर व्यापारियों एवं कांग्रेस संगठन को बल प्रदान करेंगे।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त चेयरमैन श्री अग्रवाल ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन उद्योग एवं व्यवसाय में समर्पित रहा है और वह आम व्यापारी की पीड़ा से भली-भान्ति परिचित हैं। आज उ0प्र0 में व्यापारी अपने आपको असुरक्षित, असहाय महसूस कर रहा है। पूरे प्रदेश के हर जिले में व्यापारी लुट रहा है। शासन एवं प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। प्रदेश में व्यापारियों के साथ प्रतिदिन लूट, राहजनी, हत्या की वारदातें हो रही हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति में रीड़ की हड्डी बना व्यापारी आज निरीह व बेबस महसूस कर रहा है। सदैव प्रदेश का भामाशाह व्यापारी असुरक्षा एवं असहयोग के कारण प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का शिकार हो रहा है। व्यापारी श्री राहुल गांधी जी के मिशन 2012 में पूरी ताकत के साथ सहयोग के लिए तत्पर है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि उ0प्र0 के व्यापारियों, उद्योगपति के पूर्ण सहयोग की भावना रखते हुए उ0प्र0 की 403विधानसभा क्षेत्र में उ0प्र0 कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के बैनर तले सभाएं की जायेंगी तथा कांग्रेस की नीतियोें का प्रचार-प्रसार करेंगे एवं उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार के संज्ञान में लाकर उनका निस्तारण करायेंगे।

चेयरमैन ने कहा कि संगठन के स्वरूप के बारे में बताया कि चेयरमैन के अतिरिक्त 2 वाइस चेयरमैन, एक प्रभारी संगठन, एक कोषाध्यक्ष व चार संयोजक, बीस प्रदेश स्तरीय सलाहकर सदस्य मनोनीत होंगे तथा प्रदेश चेयरमैन की संस्तुति पर प्रदेश की सभी 403विधानसभाओं के लिए विधानसभावार संयोजक एवं विधानसभा क्षेत्र संगठन में सहसंयोजक, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य नामित किय जायेंगे। उन्होने कहा कि संगठन प्रभारी का दायित्व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री ब्रजेश गुप्ता`चंचल´, श्री सुनील गुप्ता (नोएडा), श्री दयाशंकर पटवा(बस्ती) को वाइस चेयरमैन एवं श्री गजानन अग्रवाल(लखनऊ) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, डॉ0 आर.पी.त्रिपाठी, श्री अजय अग्रवाल(गाजियाबाद), श्री विनय अग्रवाल, श्री ज्ञानेन्द्र गुप्ता एवं श्री भूषन अग्रवाल(पिलखुवा) मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in