Categorized | लखनऊ.

समाजवादी आन्दोलन और विचारधारा के लिए समर्पित थे पूरन सिंह - अखिलेश

Posted on 10 May 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने  श्री पूरन सिंह यादव के निधन पर अपने शोक सन्देश में कहा कि उन्हें यह समाचार सुनकर गहरा सदमा पहुंचा है। श्री पूरन सिंह यादव जैसे एक समर्पित, निष्ठावान नौजवान कार्यकर्ता के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। वे समाजवादी आन्दोलन और समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव, विधान सभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं सॉसद श्री धर्मेन्द्र यादव सहित सभी परिजन, समाजवादी पार्टी के नेतागण और सैकड़ों की संख्या में शोकाकुल लोग उनकी अन्तिम संस्कार में शामिल हुए।

स्व0 पूरन सिंह यादव एक बहादुर नौजवान थे और समाजवादी पार्टी के सभी आन्दोलनों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। स्व0 पूरन सिंह यादव लोहिया वाहिनी जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष भी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in