Categorized | लखनऊ.

जनपद झांसी में रेयर अर्थ एलीमेंट्स की खोज हुई प्रदेश में यूरेनियम भी पाया गया - बाबू सिंह कुशवाहा

Posted on 10 May 2010 by admin

लखनऊ -  जनपद झांसी के ग्राम खजराहा बुजुर्ग की कार्बोनेटाइट चट्टानों में प्रदेश में पहली बार रेयर अर्थ एलीमेंट्स (आर0ई0ई0) की खोज की गई है। यह खोज प्रदेश के खनिज विभाग ने की है।

यह जानकारी भूतत्व एवं खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा ने आज यहॉ देते हुए बताया कि आर0ई0ई0 में महत्वपूर्ण 17 तत्वों का समूह होता है। इसमें यूरेनियम की मात्रा 2.7 ग्राम प्रति टन तक ऑकी गई है। आर0ई0ई0 देश के केवल तीन प्रान्तों गुजरात, तमिलनाडु एवं आन्ध्रप्रदेश में पाया जाता है। इन तत्वों का पूरे विश्व में उपयोग बहुतायत में होता है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि आर0ई0ई0 तत्वों में लेिन्थनम, सीरियम, समेरियम एवं नियोडियम प्रमुख तत्व है। इनका विशेषकर उपयोग आटो मोबायल पार्ट्स, रडार, लेजरबीम, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क एवं पेट्रोलियम रिफाइनरी में किया जाता है। अभी विश्व का 95 प्रतिशत आर0ई0ई0 का उत्पादन चीन द्वारा किया जाता है। प्रदेश में इन महत्वपूर्ण तत्वों का मिलना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। खनन कार्य प्रारम्भ होने से इकोनॉमिक डिपाजिट में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in